फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: आनी के बुआंदा में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Fri, 10 Jul 2026 02:57 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, आनी/दलाश(कुल्लू)।

सार

 कुल्लू जिले के उपमंडल आनी की बुआंदा-च्वाई मार्ग पर बुआंदा के पास घलाड़ नाला में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल आनी की बुआंदा-च्वाई मार्ग पर बुआंदा के पास घलाड़ नाला में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12:20 बजे हुआ। जिला कुल्लू के बखनाओं, बुआंदा गांव निवासी 70 वर्षीय शिव राम शुक्रवार दोपहर को बुआंदा से च्वाई की ओर पैदल जा रहे थे। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने शिव राम को सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। राजस्व विभाग ने घटना की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित की है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये अंतरिम राहत प्रदान की गई है। यह घटना पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है। स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही यात्रियों को बरसात के मौसम में यात्रा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें