कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू के तहत खराहल घाटी के बनाेंतर में एक तीन साल का बच्चा पानी के टैंक में गिर गया। घटना मंगलवार देर शाम की है। घायल बच्चे को परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे नेरचौक के लिए रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 7:00 बजे बनोंतर में एक नेपाली परिवार बगीचे की देखभाल करता है। इस दौरान खेलते समय बच्चा बगीचे में बना पानी के टैंक में गिर गया। बच्चे को टैंक में गिरता देख परिवार ने उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को नेरचौक भेजा गया। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।