फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आंगनबाड़ी कर्मियों की 12 को देशव्यापी होगी हड़ताल

Wed, 04 Feb 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय भुगतान न होने पर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्ज यूनियन (सीटू) की जिला कमेटी ने 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
यूनियन की जिला सचिव किरण ने बताया कि 12 फरवरी को जिले भर के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस दौरान कुल्लू, सैंज, बंजार और आनी में आंगनबाड़ी कर्मी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पिछले पांच महीनों से आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय जारी नहीं किया गया है जबकि राज्य सरकार ने दिसंबर 2025 के बाद से वेतन का भुगतान नहीं किया। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
यूनियन की मांग है कि लंबित वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आंगनबाड़ी कर्मियों को ग्रेच्युटी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मियों को नियमित क्लास-3 और क्लास-4 कर्मचारी घोषित किया जाए और सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सभी सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता का पद खाली होने पर उसी पंचायत में 12वीं पास सहायिकाओं को नियुक्त किया जाए। सेवानिवृत्ति पर आंगनबाड़ी कर्मियों को 3,000 रुपये मासिक पेंशन तथा मध्यप्रदेश की तर्ज पर रिटायरमेंट पर एक लाख 25 हजार रुपये की राशि दी जाए।किरण ने केंद्र सरकार की ओर से लागू किए जा रहे चार श्रम कानूनों का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये श्रम कानून के हितों के खिलाफ हैं। इसमें हड़ताल को अवैध घोषित कर भारी जुर्माना और जेल की सजा तक का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें