फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गर्भवती महिला के लिए जीवनदायिनी बनी एंबुलेंस

विज्ञापन
गड़सा में 108 एंबुलेंस में बच्चे का जन्म। जागरूक पाठक
विज्ञापन
कुल्लू। मांगों को मनवाने के लिए 102 और 108 एंबुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के बीच स्वास्थ्य खंड जरी के गड़सा क्षेत्र की गर्भवती महिला के लिए 108 एंबुलेंस जीवनदायिनी बनी है। गड़सा के धारा गांव की गर्भवती महिला गीता को बीते सोमवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता लेना उचित समझा। परिजनों ने रात 8:45 बजे 108 पर सहायता के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा कार्यालय में संपर्क होने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़सा में तैनात 108 एंबुलेंस रात 9 बजे धारा के लिए रवाना हुई। एंबुलेंस रात 9:25 बजे धारा पहुंची। वहां से गर्भवती महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए लाया जा रहा था, लेकिन प्रसव पीड़ा अधिक होने की वजह से कर्मियों को गड़सा स्थित भेड़ू फार्म के पास एंबुलेंस को रोकना पड़ा। यहां महिला का प्रसव करवाया गया। महिला ने रात 10 बजे नवजात को जन्म दिया। प्रसव के उपरांत जच्चा-बच्चा को रात 10:35 बजे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में रात 11:20 बजे दोनों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। इस संबंध में 108 एंबुलेंस के प्रभारी आशीष ने कहा कि ईएमटी अजय और पायलट नेस राम ने गड़सा में प्रसव करवाकर जच्चा-बच्चा को बचाया है।
....
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल की सूचना नहीं थी। पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई, तो अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस के लिए कॉल किया। बिना देरी के एंबुलेंस भी गांव में पहुंची और गड़सा में ही प्रसव करवाया।- चमन, निवासी धारा, गड़सा।
विज्ञापन

...
कुछ मरीजों को अस्पताल लाने में हुई परेशानी
एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण कुछ मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में तीमारदारों को परेशानी जरूर हुई है। तीमारदार अशोक ने कहा कि उनकी माता के अचानक सीने में दर्द उठी लेकिन एंबुलेंस न मिलने के कारण उन्हें टैक्सी कर अस्पताल आना पड़ा है। इसके अलावा मोहर सिंह, अमित शर्मा, अनिता ने कहा कि उन्हें मरीजों को उपचार करवाने के लिए अस्पताल एंबुलेंस के बजाय टैक्सी व ऑटो का सहारा लेकर लाना पड़ा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें