फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में अमन ने बाजी मारी

Thu, 24 Dec 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नव ज्योति स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह और खेल दिवस वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। ढालपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां बच्चों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया, वहीं स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा गया। इस अवसर पर चॉकलेट रेस में नर्सरी के रोहित शर्मा, ब्लून गेम्स में अनामिका, ग्लास गेम्स में नितिन, जबकि ग्लास वाटर प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।
विज्ञापन


रिले रेस 400 मीटर में छात्रों में चमन, निशांत, अंशुल, बॉबी, जबकि लड़कियों की 400 मीटर रिले रेस में तनुशा, जूही, अनिशा और सृष्टि ने पहला स्थान प्राप्त किया। ब्लून गेम्स में आंचल और रितिक, सेंडविच में कुंदन, सर्कल गेम्स में रिद्धिमा, बेक टू बेेक रेस में आशीष और साहिल जीते। सौ मीटर रेस में अमन ने बाजी मारी। शॉट पुट में निशांत ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा मनारेमा, लक्ष्मी, विशाल शर्मा, मीनाक्षी, प्रिया, शिवानी राणा, पवना, पुष्पेंद्र, राघव, राजू और विशाल मेहरा को दसवीं कक्षा में अच्छे अंक हासिल करने के लिए मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें