फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident Lahul: कोकसर के कुठ बिहाल में कार गिरी, एक की मौत

Sat, 06 Aug 2022 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

 लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर के हाईवे-तीन में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। कोकसर के साथ लगते कुठ बिहाल में कार चंद्रा नदी के किनारे जा गिरी।
विज्ञापन
कोकसर के समीप कार गिरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के कोकसर के हाईवे-तीन में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। कोकसर के साथ लगते कुठ बिहाल में कार चंद्रा नदी के किनारे जा गिरी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनाली-लेह सड़क पर कुठ बिहाल के पास अल्टो कार (एचपी 34सी 8542) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार करीब 100 मीटर नीचे चंद्रा नदी के किनारे में जा गिरी। हादसे में कार में सवार ओम प्रकाश (47) निवासी काईस जिला कुल्लू की मौत हो गई।

ओम प्रकाश लाहौल में ही लोक निर्माण विभाग में तैनात थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल केलांग लाया गया है। हादसे में कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें