फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी शामिल किए जाएं विद्यार्थी : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल प्रबंधन समिति की सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए कोचिंग प्रदान करने की संभावना तलाशी जाए, जिससे जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उन्हें सफलता मिल सके। बच्चों के आहार में मोटे अनाज को शामिल किया जाना चाहिए। डाइट मैन्यू तैयार करने के लिए डाइटीशियन की सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीएमओ कुल्लू को विद्यार्थियों की नियमित तौर पर स्वास्थ्य जांच करने को कहा। उपायुक्त ने विभागों को पेयजल और बिजली सुचारु रखने के निर्देश दिए। चिकित्सा निरीक्षण रूम, मेस, प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। स्कूल प्राचार्य राजेश कुमार ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा तक 538 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. नागराज पवार, बंदरोल पंचायत प्रधान निर्मला ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें