फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एनटीटी भर्ती में धांधली का आरोप, धरने पर बैठीं महिलाएं, डीसी से कंपनी की शिकायत

Mon, 09 Jun 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के सेऊबाग में एनटीटी की भर्ती के लिए पहुंची अभ्य​​र्थियो की भीड़।-संवाद
विज्ञापन
इग्नू का डिप्लोमा न मानने का आरोप, 50 फीसदी अंकों की शर्त को भी बताया गलत
विज्ञापन

कहा- प्रदेश में एनटीटी कोर्स करवाने वाला कोई संस्थान नहीं, उन्हें भी दिया जाए मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ वामतट पर सेउबाग में एनटीटी भर्ती की साक्षात्कार प्रक्रिया पर महिला अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। निजी कंपनी एनटीटी भर्ती के लिए साक्षात्कार करवा रही है। इसमें सैकड़ों महिला अभ्यर्थियों ने धांधली का आरोप लगाया है।
सोमवार सुबह 09:30 बजे महिलाएं साक्षात्कार के लिए सेउबाग पहुंचीं। उन्हें बताया गया कि जिन महिला अभ्यर्थियों के पास एनटीटी का दो साल का डिप्लोमा नहीं हैं, उनके दस्तावेजों का सत्यापन नहीं होगा। इससे सैकड़ों अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई। महिलाएं दोपहर बाद करीब 01:00 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 02:30 बजे महिलाओं ने उपायुक्त से मुलाकात की और शिकायत पत्र सौंपा। महिला अभ्यर्थी मंजू ठाकुर और मीना देवी आदि ने कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई संस्थान नहीं है, जो एनटीटी का दो वर्ष का डिप्लोमा करवाता हो। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से एक वर्ष का एनटीटी डिप्लोमा किया है, लेकिन साक्षात्कार में इसे मान्य नहीं किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि दो साल के डिप्लोमा के साथ 12वीं कक्षा में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। जब उन्होंने यह डिप्लोमा किया है, उस दौरान अंकों की कोई शर्त नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार को भर्ती में एक साल का एनटीटी डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी को शामिल करना चाहिए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। कहा कि लंबे अंतराल के बाद सरकार ने एनटीटी की भर्ती निकाली है, लेकिन इसमें भी धांधली हो रही है। उन्होंने सरकार से धांधली को रोकने और इग्नू से एक साल का डिप्लोमा करने वाली अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें