कुल्लू। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से अक्तूबर में कुल्लू जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न राष्ट्रीय सांख्यिकी सर्वेक्षण किए जाएंगे। सहायक निदेशक एवं प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जिले के मनाली और बिशलाधार में श्रम बल सर्वेक्षण, शमशी और बाहू में वार्षिक असंगठित क्षेत्र उद्यम सर्वेक्षण और पोखरी में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण होगा। मणिकर्ण, कुल्लू और मनाली में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, बंजार और शिल्लीहार में प्रवासन सर्वेक्षण किया जाएगा। पारली में अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण जबकि कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण होगा।सर्वेक्षण के दौरान एनएसओ के प्रशिक्षित अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित डिजिटल उपकरणों और वेब पोर्टल के माध्यम से जानकारी जुटाएंगे।