फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कबाड़ का ढेर लगाकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का आरोप

Sat, 22 Feb 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पतलीकूहल ग्राम पंचायत नग्गर के प्रवेश द्वार माहिली में पिछले कई वर्षों से एक कबाड़ी द्वारा जमीन
विज्ञापन
निशानदेही में वन विभाग की निकली जमीन, कई सालों से कबाड़ी कर रहा इस्तेमाल
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा कब्जाधारक के खिलाफ चालान

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। नग्गर पंचायत के प्रवेश द्वार माहिली में अवैध कब्जे के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निशानदेही में खुलासा हुआ है कि वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। कबाड़ी ने यहां कबाड़ भी जमा कर रखा है। निशानदेही की रिपोर्ट मिलने के बाद न्यायालय में कब्जाधारक के खिलाफ चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

नग्गर के माहिली में पिछले कई वर्षों से एक कबाड़ी ने भूमि पर कब्जा कर सड़क किनारे कबाड़ रखा था। अब सरकार के आदेशानुसार अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन विभाग, ग्राम पंचायत नग्गर और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें पाया गया कि कबाड़ी ने अवैध रूप से वन विभाग की भूमि पर कब्जा किया है। ग्राम पंचायत नग्गर के प्रधान प्रदीप ठाकुर ने बताया कि कबाड़ के कारण नग्गर गांव की सुंदरता प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत ने कई बार कबाड़ी को सामान हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने आदेशों की अवहेलना की। इस दौरान वार्ड सदस्य कमलेश, स्थानीय निवासी राजू, विकेश, मनोज, कर्मचंद, रोहित, रामचंद, मोहर सिंह ने बताया कि कबाड़ी ने कबाड़ का पहाड़ बना दिया है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है। वन परिक्षेत्राधिकारी नग्गर शमशेर सिंह ने कहा कि मामले में अब नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें