फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नगर निकाय में कुल्लू के चारों विधायक नहीं बचा पाए अपनी साख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में नगर निकाय चुनाव में चारों विधायक अपने-अपने किले नहीं बचा पाए हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ नगर परिषद मनाली में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीता नहीं पाए। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को कुल्लू नगर परिषद में झटका लगा है। बंजार में विधायक सुरेंद्र शौरी और आनी विस क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार नगर पंचायत निरमंड में अपनी साख नहीं बचा पाए।
विज्ञापन

खास बात है कि जिले में जिस विस क्षेत्र में भाजपा के विधायक हैं वहां कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली है और जहां कांग्रेस के विधायक हैं वहां पर भाजपा समर्थित और निर्दलीय उम्मीदवारों ने परचम लहराया है।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले हुए नगर निकाय चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ संगठन ने भी अपने समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए खूब पसीना बहाया। उम्मीदों के मुताबिक जीत नहीं मिल पाई है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की नगर परिषद कुल्लू की बात करें तो यहां 11 वार्डों में तीन में भाजपा और तीन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिली है। पांच पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। मनाली नगर परिषद में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार खाता भी नहीं खोल पाए। सातों वार्ड में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है। कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने खूब प्रचार किया था।
विज्ञापन

भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी के गृह क्षेत्र बंजार नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित पांच उम्मीदवार जीतकर आए है और भाजपा मात्र दो पर ही जीती है। आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक लोकेंद्र कुमार को निरमंड नगर पंचायत में हार का मुंह देखना पड़ा। यहां भाजपा समर्थित दो ही प्रत्याशी जीते हैं जबकि कांग्रेस समर्थित पांच प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने जिले में स्थानीय निकाय के चुनाव में कांग्रेस समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को बधाई दी है। कहा कि चुनावों में नगर पंचायत भुंतर, बंजार और निरमंड में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें