फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा उत्सव में विदेशी कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

Thu, 15 Sep 2016 10:55 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
बिजली महादेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्लू। 11 से 17 अक्तूबर तक मनाए जाने देवी देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में विदेशी दल भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए दशहरा उत्सव कमेटी ने करीब एक दर्जन विदेशी दलों को बुलाया है। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के द्वारा जिला प्रशासन ने मित्र देश रूस के अलावा पडोसी देश नेपाल, श्रीलंका, वर्मा, भूटान और तजाकिस्तान आदि देशों को दशहरा की सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बुलाया है। उत्सव कमेटी विश्व भर में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों को पेश करना चाहता है, जिससे यहां आने वाले देशी विदेशी लोगों के साथ स्थानीय लोग भी विश्व के अलग-अगल देशों की संस्कृति को देख सकें।
विज्ञापन


इसके अलावा दशहरा उत्सव की सात सांस्कृतिक संध्याओं में बॉलीवुड के साथ-साथ   हिमाचल सहित देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति देखने को मिलेगी। इसके लिए दशहरा उत्सव कमेटी ने मंथन करना शुरू कर दिया है। दशहरा में देशभर की संस्कृति के दर्शन हो इसके लिए अधिक से अधिक राज्यों के बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है। एडीसी कुल्लू विनय सिंह ठाकुर ने कहा कि दशहरा में विदेशी दलों के साथ देशभर से ज्यादा से ज्यादा राज्यों के सांस्कृतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने प्रयास किया जा रहा है। समिति ने आईसीसीआर के माध्यम से करीब एक दर्जन विदेशी दलों को दशहरा उत्सव के लिए बुलावा भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें