कुल्लू के कलैहली में शंतरज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी।-संवाद
कलैहली में आयोजित जिला स्तरीय शतंरज प्रतियोगिता का समापन
राज्य स्तरीय स्पर्धा में कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शतरंज संघ की ओर से कलैहली में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा का लोहा मनवाया। अंडर-13 छात्रा वर्ग में अलीशा ठाकुर ने बाजी मारी। दक्षिता दूसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-13 के ओपन वर्ग में अध्यांश शर्मा पहले, अगत्स्य शर्मा दूसरे और अखिल शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 छात्रा वर्ग में सेजल खड़का विजेता रहीं। दूसरे स्थान पर अन्वेषा ठाकुर और इशिता तीसरे स्थान पर काबिज हुईं। अंडर-19 ओपन वर्ग में वत्सल, अर्जुन और रोनिक ठाकुर क्रमश पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष अरुण कंबोज ने कहा कि टूर्नामेंट में विजेता रहे खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कुल्लू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर टूर्नामेंट के निदेशक समीरु ठाकुर, मोहिंदर सिंह, अक्षय भटनागर, राजेश कुमार और चमन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद