फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कराटे में पदक जीतकर लौटी आकांक्षा का ढोल-नगाड़ों से स्वागत

Thu, 15 Oct 2026 10:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटी शकोली स्कूल की छात्रा आकांक्षा का गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। स्कूल पहुंचने पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

गांव की महिलाओं ने पारंपरिक खतक पहनाकर उसे आशीर्वाद दिया। विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर जश्न मनाकर उसकी उपलब्धि की खुशी साझा की।
11 से 13 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय इंडोर गेम्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शकोली की 11वीं कक्षा की छात्रा आकांक्षा ने कराटे के 52 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। उसकी इस उपलब्धि से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने आकांक्षा को बधाई देते हुए कहा कि उसने स्कूल के साथ पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्कूल के डीपीई विनोद कुमार को दिया, जो एडीपीओ लाहौल का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीपीई के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से आकांक्षा ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आकांक्षा की उपलब्धि पर शकोली पंचायत की प्रधान सुमन और लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने भी उसे बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें