महासचिव के पद पर अनुज चौधरी को सौंपी कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष पद की कमान अजय प्रताप सिंह को सौंपी गई है। जिला मुख्यालय में संघ के चुनाव हुए।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के पर्यवेक्षक एवं क्रिकेट कोच अजय राॅय, हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक अशोक कुमार और चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट विवेक कुमार ठाकुर की देखरेख में चुनाव करवाए गए।
इस दौरान अध्यक्ष पद पर अजय प्रताप सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भोज प्रकाश, उपाध्यक्ष के पद पर अंकुश मिश्रा, आदित्य चौधरी, राज कुमार, ध्रुवेश, महासचिव के पद पर अनुज चौधरी, संयुक्त सचिव उमेश शर्मा, पूनम कुमारी, कोषाध्यक्ष के रूप में विशाल शर्मा को बनाया गया है। इसके बाद कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपांशु, सपना कुमारी, मेहुल, कशिश, सचिन धीमान को लिया गया है। इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि जारी सत्र में वरिष्ठ पुरुष राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता में कुल्लू जिले की टीम को प्रशिक्षण शिविर के उपरांत भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।