फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में 11 दिन बंद रहेंगे कृषि संबंधित खोदाई के कार्य

Tue, 28 Jan 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फागली उत्सव में निभाई जाएंगी देव रीति और परंपराएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के तहत ओल्ड मनाली में फागली उत्सव की धूम है। देवता मनु ऋषि के मंदिर में रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उत्सव शुरू हुआ।
अगले 11 दिन तक गांव में फागली उत्सव की धूम रहेगी। इन दिनाें में उत्सव के दौरान ओल्ड मनाली और ढुंगरी में मिट्टी की खोदाई से संबंधित कृषि-बागवानी के कार्य नहीं हो सकेंगे। गोशाला से गोबर भी नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि समूची ऊझी घाटी में फागली उत्सव फाल्गुन माह में मनाया जाता है। मनाली गांव की फागली माघ महीने में शुरू होती है। 11 दिन तक चलने वाली फागली में हर दिन देव रीति और परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनश्रुति के अनुसार बहुत समय पहले इलाके में टुंडिया राक्षस का आतंक था। टुंडिया राक्षस के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए देवताओं ने उसे आमंत्रित किया था। सबसे पहले उसे महाऋषि मनु ने आमंत्रित किया। इस कारण उत्सव का आयोजन सबसे पहले मनाली गांव में किया जाता है। देवता मनु ऋषि और देवी हिडिंबा के पुजारी रमण शर्मा ने बताया कि गांव में फागली उत्सव का आगाज हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें