फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पांचों खंडों में खुले 42 संसाधन भंडार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के माध्यम से जिला में किसानों-बागवानों को सस्ते उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध करवा रहा है। कृषि विभाग ने आत्मा परियोजना के तहत कुल्लू जिला के पांचों खंडों कुल्लू, नग्गर, आनी, निरमंड और बंजार में 75 संसाधन भंडार खोलने का लक्ष्य रखा है। इनमें से अभी तक 42 संसाधन भंडार खोल दिए हैं।
विज्ञापन

इन संसाधन भंडारों में प्राकृतिक खेती में इस्तेमाल होने वाले उर्वरक बीजामृत, जीवामृत व घनजीवामृत को विभाग की ओर से निर्धारित दामों पर दिया जाएगा। इसके अलावा इनमें कीटानाशक नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, फफूंदनाशक अग्निस्त्र, दर्शपर्णी अर्क भी किसानों-बागवानों को उचित मूल्यों पर मिलेंगे। आत्मा के उप परियोजना निदेशक अमरजीत ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2022 तक जिला के किसानों-बागवानों की आय की दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत किसानों व बागवानों को घर पर ही उर्वरक और कीटनाशक तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कुल्लू जिले के पांचों खंडों में कृषि विभाग की ओर से संसाधन भंडार खोलने के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत अभी तक कुल्लू में दस, नग्गर में दस, बंजार में सात, आनी में सात तथा निरमंड में आठ संसाधन भंडार खोले जा चुके हैं। उधर, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के परियोजना निदेशक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि परियोजना के माध्यम से जिला के किसानों-बागवानों को प्राकृतिक उर्वरक और कीटनाशक मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके लिए कुल्लू जिला के पांचों खंडों में 42 संसाधन भंडार खोले गए हैं। कहा कि जिला में 75 संसाधन भंडार खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
इन दरों पर मिलेंगे उर्वरक
बीजामृत पांच रुपये प्रति लीटर, जीवामृत दो रुपये लीटर, घनजीवामृत 12 रुपये किलोग्राम, नीमास्त्र 25 रुपये लीटर, ब्रह्मास्त्र 25 रुपये लीटर, अग्निस्त्र 35 रुपये लीटर, दर्शपर्णी अर्क 35 रुपये लीटर, नीम मलहम छह रुपये किलोग्राम, खट्टी लस्सी आठ रुपये लीटर, सप्तधन्यकुर अर्क चार रुपये लीटर, जंगल की कंडी एक रुपये लीटर, सौंधास्त्र तीन रुपये लीटर, देसी गाय का ताजा गोबर पांच रुपये किलोग्राम और गोमूत्र पांच रुपये लीटर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें