फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रदर्शन के बाद डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति के आदेश रद्द

Wed, 04 Feb 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार अस्पताल से चार चिकित्सकों को भेज दिया गया था प्रतिनियुक्ति पर
विज्ञापन

तीन डॉक्टरों के आदेश रद्द, एक क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दे रहे हैं सेवाएं
विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में क्षेत्र की जनता ने किया था प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। नागरिक अस्पताल बंजार से प्रतिनियुक्ति पर भेजे डॉक्टरों के आदेश रद्द कर दिए गए हैं। मंगलवार को इसके विरोध में क्षेत्र की जनता ने विधायक सुरेंद्र शौरी की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया था।
कड़े विरोध के कारण अब विभाग ने डॉक्टरों के प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द कर दिए हैं। अब डॉक्टर बंजार अस्पताल में फिर से तैनात हो गए हैं। हालांकि चार में से तीन डॉक्टरों के प्रतिनियुक्ति आदेश को रद्द किया गया है। इन्होंने बंजार अस्पताल में सेवाएं शुरू कर दी हैं जबकि चौथे डॉक्टर अभी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात हैं। यह डॉक्टर एनेस्थीसिया के हैं। बंजार अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर न होने के कारण उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ही रखा गया है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और तेगूबेहड़ अस्पतालों में प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए तीन डॉक्टरों को विभाग ने अब वापस बंजार अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल बंजार से एक के बाद एक करके चार डॉक्टरों को विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर लगाया था। इसके चलते बंजार अस्पताल में डॉक्टरों की संख्या कम हो गई थी। लोगों को उपचार करवाने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसके चलते क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने जनता के साथ मिलकर प्रतिनियुक्ति आदेश के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था और उन्होंने सरकार पर निशाना साधा था। ऐसे में विभाग ने तुरंत डॉक्टरों के प्रतिनियुक्ति आदेश को रद्द कर दिया।
उधर, स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि जन आंदोलन और जनाग्रह के बाद डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति रद्द करना जन आंदोलन की जीत है। अब ये डॉक्टर बंजार में ही सेवाएं देंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रणजीत सिंह ने कहा कि डॉक्टरों को फिर से नागरिक अस्पताल बंजार भेज दिया है। उन्होंने बंजार अस्पताल में सेवाएं शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें