फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रशासन की सख्ती के बाद व्यापारियों ने समेटा सामान

Wed, 05 Nov 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में समय अव​धि खत्म होने के बाद भी मैदान में डटे व्यापारी और खरीदार।-संवाद
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन खाली करवाई व्यापारियों की दुकानें
विज्ञापन

मैदान खाली करने के लिए करनी पड़ रही खूब मशक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ढालपुर मैदान में प्रशासन और नगर परिषद की सख्ती के बाद व्यापारियों ने सामान समेट लिया है। अस्थायी मार्केट से लगातार दूसरे दिन बुधवार को सख्ती करते हुए दुकानों को खाली करवाया गया।
विज्ञापन

प्रशासन और नगर परिषद को दुकानें खाली करवाने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। अब लगभग 90 फीसदी व्यापारियों ने अपनी दुकानें समेट ली हैं।
गौर रहे कि प्रशासन की ओर से साफ किया गया था कि अब सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बुधवार सुबह 10:00 बजे टीम ने मैदान में आकर व्यापारियों की दुकानों का सामान बंद करवाया। हालांकि कबाड़ी मार्केट में कुछ व्यापारी चोरी-छिपे सामान बेचते रहे। दोपहर 12:00 बजे टीम ने यहां पर भी दुकानें बंद करवाईं। दुकानें बंद करवाने के बीच भी खरीदारों की भीड़ जगह-जगह उमड़ती रही। बुधवार शाम तक अधिकतर दुकानें खाली करवाईं। गौर रहे कि दशहरा की अस्थायी मार्केट में खासकर कबाड़ी मार्केट से व्यापारी उठने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में नगर परिषद और प्रशासन को सख्ती करनी पड़ी है। मैदान में एक माह से अधिक डेरा जमाए हैं। ऐसे में स्थानीय व्यापारियों में रोष है। नगर परिषद कुल्लू के उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी ने कहा कि अस्थायी मार्केट को खाली किया जा रहा है। इसके बाद ढालपुर मैदान की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें