फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नौ साल बाद भाई जमलू ऋषि से मिलने पहुंचे राजा घेपन

विज्ञापन
लाहौल से छह दिन की पैदल यात्रा के बाद मलाणा गांव पहुंचे देवता राजा घेपन।-संवाद - फोटो : Demand to withdraw FIRs registered during the Parliament gherao.
विज्ञापन
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। लाहौल घाटी के आराध्य देवता राजा घेपन नौ साल बाद अपने बड़े भाई जमलू ऋषि से मिलने ऐतिहासिक गांव मलाणा पहुंच गए हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद राजा घेपन हारियानों के साथ यहां पहुंचे हैं और भाई के दरबार हाजिरी लगाई है। राजा घेपन लाहौल घाटी से सात दिन पहले रवाना हुए थे और रास्ते में कई पड़ाव पार करने के बाद अब मलाणा पहुंच गए हैं। यहां अब वह देव परंपरा का निर्वहन करेंगे और भाई से मिलन होगा। यहां पहुंचने पर मलाणा के लोगों ने राजा घेपन का देव परंपरानुसार स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान राजा घेपन कई स्थानों पर रुके और लोगों को जगह जगह आशीर्वाद दिया। इससे पहले वीरवार को देवता ऊझी घाटी के हरिपुर पहुंचे थे, जहां क्षेत्र के ठाकुर माधो राय से उनका भव्य देवमिलन देखने को मिला। राजा घेपन के कारदार राजीव ने बताया कि देव मिलन और अन्य देव परंपरा निभाने के बाद यहां से आगे की यात्रा शुरू की थी। लिहाजा, शुक्रवार को अब मलाणा पहुंच गए हैं जहां अब देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें