गुशैणी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत शिल्ही के आराध्य देवता शेषनाग मंगलवार को चार माह बाद अपने देवालय से निकले। देवता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इससे पहले देवता की ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूजा-आराधना हुई। इसके बाद वाद्ययंत्रों के साथ जंगल से ध्वजा लाई गई। बुधवार को लोगों की उपस्थिति में गांव शील में ध्वजारोहण किया जाएगा। ग्रामीण इस अवसर पर कुल्लवी नाटी भी डालेंगे। संवाद