फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 23 दिन बाद जुड़ा चिमरेट तिंगरेट पंचायतों का संपर्क

Sun, 15 Feb 2026 09:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में हुई बर्फबारी के बाद से बंद थी मयाड़ की सड़क
विज्ञापन

सड़क बहाल होने के बाद लोगों ने ली राहत की सांस
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। मयाड़ घाटी की अति दुर्गम चिमरेट और तिंगरेट पंचायतों का संपर्क 23 दिन बाद जुड़ गया है। विभाग ने घाटी को जोड़ने वाली सड़क को शक्टो तक बहाल कर दिया है।
हालांकि सड़क मयाड़ के अंतिम गांव खंजर तक 32 किलोमीटर लंबी है। यह शुक्टो से करीब चार किलोमीटर आगे है। विभाग ने शुक्टो तक बर्फ हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल घाटी में 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद से मयाड़ घाटी का संपर्क यातायात के लिए कट गया था। लोगों को शुक्टो से उदयपुर आवाजाही में 56 किलोमीटर बर्फ के बीच कदमताल करना पड़ रही थी। अब सड़क बहाल होने से लोगाें को राहत मिलेगी। इस बार मयाड़ सड़क बहाली में लोक निर्माण विभाग को पहले के मुकाबले अधिक परेशानी नहीं हुई है। पूर्व में भारी बर्फबारी हो जाने की सूरत में शकोली नाला, भिंगी नाला और सिली नाला में गिरने वाले ग्लेशियर काटकर सड़क बहाल करना विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों ने मार्ग बहाल करने के लिए विधायक अनुराधा राणा और विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि शुक्टो गांव तक सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी है जिससे लोगों को आने-जाने में किसी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें