फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 15 दिन बाद आनी से जलोड़ी दर्रा तक पहुंची निगम की बस

Thu, 13 Mar 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
खनाग से होकर जलोडी़ दर्रा को रवाना होती निगम की बस। स्त्रोत पाठक
विज्ञापन
लोगों को खनाग से पैदल और टैक्सी में सफर करने से मिली बड़ी राहत
विज्ञापन

कुल्लू जिले में 16 सड़कों पर अभी नहीं चल रही निगम की बस सेवा



संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अब 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा पर स्थिति सामान्य हो रही है। एनएच विभाग ने औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 को बहाल कर दिया है। वीरवार को आनी से निगम की बस सेवा जलोड़ी दर्रा तक 15 दिन बाद शुरू कर दी गई है।
इससे बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों को राहत मिली है। आनी से कुल्लू आने और कुल्लू से आनी-निरमंड जाने वाली सवारियों को अब पांच किलोमीटर खनाग से जलोड़ी दर्रा तक पैदल या फिर टैक्सियों में नहीं जाना पड़ेगा। एनएच ने जलोड़ी से सोझा तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। अब हाईवे से बर्फ हटाकर और मिट्टी डालकर मार्ग छोटे वाहनों और बसों के लिए खोला जा रहा है। बुद्धि सिंह राणा, सुरेश कुमार और राम लाल कारदार ने कहा कि निगम की बस जलोड़ी दर्रा तक चलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अब एनएच विभाग से बड़ानाला से लेकर जलोड़ी दर्रा तक दो किमी हाईवे को भी बसों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग की है। कुल्लू जिले में अभी भी दो सप्ताह से 16 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर बस सेवा ठप है। मलाणा गांव का अंधेरा भी अभी नहीं छंटा है। वीरवार को दिन भर जिले में मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाए रहने से ठंड रही। बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आ रहे बदलाव से किसानों-बागवानों को फसलों की चिंता सताने लगी है। उधर, एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा तक हाईवे बहाल कर दिया है। एचआरटीसी के आनी डिपो के प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि लोगों को सुविधा मिले ऐसे में वीरवार को बस का संचालन जलोड़ी दर्रा तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें