फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 14 साल बाद आज जगती पट पहुंचेंगे देवता बालू नाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ कुल्लू शहर में निकली भव्य यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के उपमंडल बंजार के प्रसिद्ध देवता बालू नाग 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को नग्गर स्थित जगती पट पहुंचेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर देवलुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को देवता अपने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ ढालपुर पहुंचे, जहां ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद देवता बालू नाग देवलुओं के साथ भगवान रघुनाथ मंदिर पहुंचे। जानकारी के अनुसार देवता 28 मार्च को बंजार के तांदी स्थित अपने मूल मंदिर से यात्रा पर निकले थे और 31 मार्च को नग्गर के जगती पट पहुंचेंगे। यहां देव प्रक्रिया पूरी करने के बाद देवता मनाली के वशिष्ठ के लिए रवाना होंगे। इसके बाद देवता अपने देवालय को लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के मेहता बलवीर ठाकुर ने बताया कि देव आदेश के अनुसार यह यात्रा निकाली गई है। रास्ते में जगह-जगह देवता का स्वागत हो रहा है। कारदार ख्याली राम शर्मा ने बताया कि देवता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं और श्रद्धालु पैदल यात्रा कर इस धार्मिक आयोजन में भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें