ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया आरंभ
आर्ट्स और वाणिज्य संकाय में होगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। जिले के चारों महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट खोल दी गई हैं। वहीं, राजकीय महाविद्यालय सैंज में आर्ट्स और वाणिज्य संकाय में विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। इन दोनों संकायों में लगभग 640 सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
आर्ट्स में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र, संगीत, अर्थशास्त्र विषय में 80-80 सीटें उपलब्ध है। वाणिज्य संकाय में भी 80 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय सैंज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश कमेटी का गठन भी किया गया है। विद्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी और दिक्कतों का समाधान कमेटी में शामिल शिक्षकों से परामर्श कर लें सकते हैं। प्राचार्य डॉ. सुजाता ने कहा कि 19 जून तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी और मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। संवाद