बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार के प्रधानाचार्य डॉ. मनदीप शर्मा ने कहा कि अब विद्यार्थी प्रथम वर्ष में 30 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में बीए, बीएससी तथा बीकॉम प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्रबंधन ने राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व दाखिला प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक थी। लेकिन विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों को सुविधा प्रदान करते हुए इस तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ाया है। कहा कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है। वह बिना अतिरिक्त शुल्क के दाखिला ले सकते हैं।