कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है। इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में जो विद्यार्थी किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे अब 10 अप्रैल तक प्रवेश ले सकते हैं।
इससे पहले प्रवेश के लिए 31 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई थी। विद्यार्थी प्रवेश और पुन: पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने असाइनमेंट जमा करवाने की तिथि भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई थी।
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. राजेश कुमार ने कहा कि जो विद्यार्थी किसी कारणवश निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं ले पाए हैं, वे अब 10 अप्रैल तक फीस जमा करवाकर प्रवेश ले सकते हैं। कहा कि असाइनमेंट भी विद्यार्थी 30 अप्रैल तक जमा करवाएं। संवाद