फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माहौल सौहार्दपूर्ण बनाने की प्रशासन ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा कर शांति बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखाड़ा बाजार मस्जिद विवाद के बाद शहर में माहौल को सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने रविवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से बैठक की। इसकी अध्यक्षता एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने दी।
इसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि दशहरा उत्सव में बाहरी राज्यों से भी व्यापारी आएंगे। कुल्लू में ऐसा माहौल पैदा न करें, जिससे कुल्लू के दशहरा उत्सव पर असर पड़े। नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत ने कहा कि गलत तरीके से प्रचार किया जा रहा है। इससे माहौल खराब हो रहा है। व्यापार मंडल कुल्लू के अध्यक्ष मदन लाल सूद ने कहा कि व्यापार मंडल के पास प्रदर्शन को देखते हुए कोई आवेदन नहीं किया गया है। अगर कोई व्यापारी अपनी दुकान बंद रखना चाहता है तो उसकी इच्छा है। सोमवार को बाजार बंद नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो की पार्षद कुब्जा ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से मस्जिद विवाद चला हुआ है, उससे अखाड़ा क्षेत्र में हिंदू धर्म को मानने वाले लोग भी डरे हुए हैं। अखाड़ा बाजार की जामा मस्जिद के इमाम हाशमी ने कहा कि कुल्लू दशहरा सिर्फ कुल्लू का ही पर्व नहीं है, बल्कि देशभर का है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपसी भाईचारा बनाए रखें। जो गलतफहमी है, उसे मिल बैठ कर दूर किया जा सकता है। इस दौरान डीएसपी राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें