फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन प्रभावित धारा गांव में तीन माह बाद पहुंची प्रशासन की टीम

विज्ञापन
सैंज के धारा गांव का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम बंजार। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। तीन माह से लगातार हो रहे भूस्खलन का निरीक्षण करने प्रशासन की टीम सुचैहण पंचायत के धारा गांव पहुंची। अमर उजाला में 16 नवंबर के अंक में ‘न राहत राशि, न सर्द रातें काटने के लिए मिली’ छत शीर्षक से छपी खबर पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए गांव की बिगड़ी हालत का मौके पर आकर मुआयना किया।
विज्ञापन

भूस्खलन से धारा गांव के 13 परिवार प्रभावित हुए हैं। संभावित खतरे को देखते हुए सभी ग्रामीण घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर पलायन कर चुके हैं। कुछ लोगों ने पुश्तैनी घर उखाड़कर नए बसेरों को बसाने के लिए जद्दोजहद शुरू कर दी है। राहत राशि और प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्रामीणों में रोष है।
वीरवार को प्रशासन की टीम में शामिल एसडीएम बंजार हेमचंद वर्मा, तहसीलदार सैंज हीरा चंद नलवा, कानूनगो और पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन ने ग्रामीणों को हर संभव मदद और राहत राशि जल्द जारी करने का आश्वासन दिया। घर उजड़ने से ग्रामीण सदमे में हैं। उन्हें सर्द मौसम में सिर छिपाने के लिए छत का इंतजाम करने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

बरसात की मार से उभर रहे ग्रामीण गांव के नजदीक ही नए आशियानों की नींव रख रहे हैं। तारा देवी ने पुराना घर उखाड़ दिया है। खेत में पुश्तैनी घर के पत्थर और लकड़ी से नया मकान तैयार करने का काम शुरू किया गया है। सोभा राम रिश्तेदारों की मदद से सिर छिपाने के लिए एक कमरा बना रहा है। गिरने के कगार पर पहुंचे अजवीर सिंह, किशोरी लाल, संगत राम और निरत राम पुश्तैनी घरों उखाड़ रहे हैं। बेलीराम, वीर सिंह, लक्ष्मी कांत, हरिराम और नंदराम का मकान पूरी तरह से दरक चुका है। ग्रामीण कभी उजडे़ घरों में बिताये दिनों को याद कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने भविष्य को लेकर चिंता जाहिर करते हुए बचाव कार्य शुरू करने की गुहार लगाई।
धंसने की रफ्तार जारी, खतरा बरकरार
धारा गांव में तीन माह से भूस्खलन की रफ्तार थमी नहीं है। लगातार धंस रही गांव की लगभग 50 बीघा जमीन में रोजाना नई हरकत होने से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बर्फबारी और बारिश होने की स्थिति में खेतों में उभर रही दरारों में पानी भरने से खतरा और बढ़ने की आशंका है।
प्रति परिवार एक लाख मिलेगी राहत
प्रशासन ने गांव में रह रहे छह परिवारों को चिह्नित कर प्रति परिवार एक लाख रुपये राहत राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। एसडीएम हेम चंद वर्मा ने बताया कि गांव में सइना देवी, तारा देवी, सोभाराम, बिहारी लाल, बेलीराम और हरि राम प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावितों के दस्तावेज तैयार कर जिला प्रशासन को भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें