फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रदर्शन पर प्रशासन अलर्ट, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बा
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सोमवार को एक बार फिर जन आंदोलन तेज हो गया। पहले हुए दो विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों की ओर से जन आंदोलन का एलान होते ही जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पंडोह से तीन से चार बसों में अतिरिक्त पुलिस बल जिला मुख्यालय बुलाया। प्रदर्शनकारी रथ मैदान से रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय की ओर बढ़े तो पुलिस बल भी उनके साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचा। प्रशासन ने वाटर केनन के लिए अग्निशमन वाहन को भी तैयार रखा था। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया। मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें