फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गोरना हादसे के पीड़ित परिवार से मिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। गोरना हादसे में जान गंवाने वाली सोनम अंगमो और उनकी छह माह की बेटी आरवी के परिजनों से मिलने शनिवार को प्रशासनिक टीम मयाड़ घाटी के छालिंग गांव पहुंची। टीम ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी।
विज्ञापन

उदयपुर में एसडीएम का कार्यभार देख रहे नायब तहसीलदार विनय राश्पा ने बताया कि एसडीआरएफ के नियमों के तहत सोनम अंगमो और उनकी बेटी आरवी, दोनों के लिए अलग-अलग चार-चार लाख रुपये की राहत राशि का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रशासन की ओर से 25-25 हजार रुपये परिजनों को सौंपे गए हैं। एसडीआरएफ की राहत राशि प्राप्त करने के लिए हादसे के एक माह के भीतर एसडीएम कार्यालय में आवेदन करना होगा। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा भी दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें