फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे पर वार के लिए प्रशासन ने उतारी पूरी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में नशे के बढ़ते खतरे पर अंकुश लगाने और युवाओं को इसकी गिरफ्त में आने से बचाने के लिए जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 320 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन शिविरों के माध्यम से लोगों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में विशेष रूप से युवाओं और किशोरों को जागरूक करने के साथ नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन के साथ पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, ताकि नशे के खिलाफ संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। शिविरों में युवाओं को बताया जा रहा है कि नशे की लत उनके भविष्य, शिक्षा, रोजगार और पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। वहीं, अभिभावकों को बच्चों के व्यवहार में होने वाले बदलावों पर नजर रखने और समय रहते उन्हें उचित मार्गदर्शन देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस विभाग नशे के अवैध कारोबार पर निगरानी रखने के साथ जागरूकता गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। 320 शिविरों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है कि नशे के खिलाफ जागरूकता घर-घर तक पहुंचे और समाज का हर वर्ग इस मुहिम से जुड़े। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार और परामर्श के संबंध में लोगों को जागरूक कर रहा है। नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उचित उपचार और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए भी विभाग प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें