फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक की भीड़: मनाली में जल्द होगी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

Thu, 08 Jul 2021 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मनाली (कुल्लू)।

सार

मनाली व्यापार मंडल सहित पर्यटन से जुड़ी अन्य संस्थाओं के साथ कोरोना के बचाव को लेकर एक बैठक भी की जाएगी, जिसमें सरकार की ओर से जारी निर्देशों से अवगत करवाने के साथ ही एसओपी का पालन करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
मनाली का मालरोड(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन स्थल मनाली में इन दिनों सैकड़ों पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। पर्यटन स्थल में स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा गुरुवार को मनाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि मनाली में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती जल्द की जाएगी। मनाली के महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जल्द ही ठीक करवाया जाएगा। मनाली के फोरलेन पुल पर यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही कोरोना सफलतापूर्वक निपटा जा सकता है। अमर उजाला में आठ जुलाई के अंक में पेज नंबर तीन पर ‘मनाली में नहीं दिखा केंद्र के अलर्ट का असर’ खबर छपने के बाद एसपी मनाली पहुंचे। प्रदेश सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करवाने के लिए पुलिस कृतसंकल्प है।

 

जरूरत के अनुसार मनाली में अतिरिक्त पुलिस बल और वालंटियर की तैनाती जल्द की जाएगी। मनाली में लोगों व पर्यटकों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मास्क न लगाने पर 5000 रुपये तक जुर्माना और जेल भी हो सकती है। पिछले 11 दिनों में ही मास्क न लगाने पर पुलिस ने 300 से अधिक चालान किए हैं। उन्होंने कहा कि मनाली व्यापार मंडल सहित पर्यटन से जुड़ी अन्य संस्थाओं के साथ कोरोना के बचाव को लेकर एक बैठक भी की जाएगी, जिसमें सरकार की ओर से जारी निर्देशों से अवगत करवाने के साथ ही एसओपी का पालन करने का आग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें