फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पूर्व लिंग जांच पर होगी कार्रवाई : डॉ. पवार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों और क्लीनिकों में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीनों का उपयोग प्रसव पूर्व गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग का पता लगाने के लिए न हो, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड मशीनों का दुरुपयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी एंड पीएनडीटी) अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई।
इसमें एक निजी अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ के पंजीकरण को स्वीकृति प्रदान की। वहीं, मनाली के निजी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी में डॉ. राजेश राणा को प्रशिक्षण उपरांत रेडियोलॉजी का कार्य करने के निवेदन पर भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तेंजिन मंटूक, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनु शर्मा, सहायक लोक संपर्क अधिकारी जय प्रकाश शर्मा, गैर-सरकारी सदस्यों में मोनिका ठाकुर, आलमी देवी, मीरा राणा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें