फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मा परियोजना में 103 लाख का एक्शन प्लान पारित : डीसी

Sat, 15 Feb 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- लाहौल-स्पीति में 285.9 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती में किया शामिल
विज्ञापन

कहा- देसी गाय की खरीद पर प्रति किसान को दिया जा रहा 25 हजार का अनुदान

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति) जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की गवर्निंग बॉडी की तृतीय तिमाही की बैठक शनिवार को केलांग में हुई। यह उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई।
उन्होंने कहा कि आत्मा कृषि विभाग का अभिन्न अंग है। विषम परिस्थितियों के बावजूद किसानों के उत्थान और कृषि प्रसार की दिशा में प्रयासरत है। प्राकृतिक खेती के कई फायदे हैं। इसमें कृषि लागत कम है। जमीन पर रसायनों का दुषप्रभाव कम होता है। वर्ष 2025-26 के लिए जिले में आत्मा परियोजना के तहत 103 लाख का एक्शन प्लान पारित किया है।
विज्ञापन

उत्पादाें की पौष्टिकता भी अच्छी होती है। उपभोक्ताओं को रसायन मुक्त उत्पाद प्राप्त होने सहित पर्यावरण सरंक्षण को भी बल मिलता है। बताया कि जिले में इस वर्ष हर पंचायत से 12 किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा गया है। जिले में 1385 किसानों को प्रमाणित किया जा चुका है। 285.9 हेक्टेयर भूमि को प्राकृतिक खेती के अंतर्गत लाया गया है। प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत लाहौल ब्लॉक में 40 लाख और स्पीति ब्लाक में 20 लाख का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन

आत्मा परियोजना की परियोजना उपनिदेशक वर्षा गुप्ता ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में प्राकृतिक खेती के घटक बनाने के लिए 105 किसानों को 204 प्लास्टिक के ड्रमों और प्राकृतिक खेती का प्रमुख आधार देसी गाय की खरीद पर 11 किसानों को प्रति किसान 25 हजार अनुदान, 309 किसानों को साइकिल हल खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें