फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों को हटाकर सामान कब्जे में लिया

Thu, 24 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली प्रशासन ने मनाली में अवैध रूप से रास्तों, दुकानों के बाहर और पैरपिट पर संचालित दुकानों को हटा दिया है। प्रशासन से अवैध रूप से चल रही इन दुकानों का सामान ट्रकों में भर कर कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा जिन दुकानों के बाहर गंदगी फैलाई गई थी, वहां उन्हीं दुकानदारों से सफाई करवाई गई। हालांकि, वीरवार सुबह एक बार एसडीएम मनाली से अवैध रूप से दुकानें चला रहे कारोबारियों को चार बजे तक उठने का समय जरूर दिया था, लेकिन इसके बावजूद कारोबारियों ने अपनी दुकानों हटानी जरूरी नहीं समझीं। इसके के बाद एसडीएम ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सभी कारोबारियों को मौके से हटाया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले माह भी प्रशासन ने अवैध कारोबारियों को मौके से हटाया था। वहीं, दुकानदारों को दुकानों के बाहर गंदगी न फैलाने के आदेश दिए थे। लेकिन, इसके बावजूद कोई सुधार होता न देख प्रशासन ने वीरवार को इन कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई। अवैध दुकानों का पूरा सामान कब्जे में ले लिया गया है। दुकानों के बाहर गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों से मौके पर दुकानों के बाहर सफाई करवाई गई।

वीरवार को प्रशासन की टीम ने माल रोड, आईबैक्स चौक, गोंपा  रोड और एनएसी मार्केट में कार्रवाई की गई। इसके बारे में एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने कहा कि मौके से कारोबारियों के सामान को कब्जे में ले लिया गया है। पूरा सामान कमेटी के स्टोर में है। कारोबारियों से जुर्माना वसूल कर सामान उन्हें लौटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन कारोबारियों ने दुकानों के बाहर गंदगी फैलाई थी, प्रशासन ने उन्हीं से मौके पर झाड़ू लगवाकर कर सफाई करवाई। उन्होंने साफ किया कि प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें