फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नेशनल हाईवे बजौरा में 14 कब्जों पर चला पीला पंजा

Sat, 25 Mar 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नेशनल हाईवे से लेकर अन्य जगहों पर कब्जों को लेकर प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। शनिवार को जिला कुल्लू के प्रवेशद्वार बजौरा में नेशनल हाईवे में 14 कब्जों पर पीला पंजा चला।
विज्ञापन

एलएनटी मशीन से कब्जा कर बनाई गई इमारतों को तोड़ा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप गया। प्रशासन ने बजौरा में 21 कब्जे चिह्नित किए थे, जिनमें से चार लोगों ने पहले ही अपने कब्जे हटा लिए थे। 17 कब्जों को हटाने के लिए एसडीएम सदर विकास शुक्ला की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची और कब्जे हटाना शुरू किया।
कब्जाधारकों ने दो से तीन मंजिला इमारतें और दुकानें बनाई थीं। बारी-बारी कब्जे हटाए गए। इस अभियान 14 कब्जे हटाए गए लेकिन तीन कब्जों में प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिलेभर में प्रशासन ने कब्जे हटाने के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। कब्जाधारकों को पहले ही कब्जा हटाने के लिए कहा गया था। अगर कब्जे नहीं हटाए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। मनाली में भी प्रशासन ने 50 कब्जों को हटाया था। जिया और देवधार में चार कब्जे हटाए थे।
घाटी के लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जिन लोगों ने कब्जा कर सड़क तंग कर रखी है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो। इस संबंध में एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि बजौरा में नेशनल हाईवे से 14 कब्जों को हटाया गया है। इसमें सभी इमारतें थीं। उन्होंने कहा कि चार लोगों ने पहले ही कब्जा हटा दिया था। कब्जे हटाने के लिए चल रही मुहिम को जारी रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें