फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने छरोड़नाला में 528 ग्राम चरस सहित धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के प्रवेशद्वार भुंतर के साथ लगते छरोड़नाला में पुलिस ने एक युवक को 528 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी ने छरोड़नाला से छह किलोमीटर पीछे छन्नीखोड़ से एक टैक्सी को बुक किया, ताकि वह पुलिस की नजर से बच जाए, लेकिन यह पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को छरोड़नाला में बालू रा घेरा नामक जगह पर पुलिस टीम नाके पर थी। इस दौरान एक टैक्सी को रोका गया। तलाशी के दौरान सोमनाथ 36, पुत्र रूप लाल, निवासी कोट टांडा, डाकघर कोट, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के कब्जे से 528 ग्राम चरस मिली। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने छरोड़नाला से टैक्सी बुक की थी। पर्यटकों की आड़ में वह चरस की खेप को जिले से बाहर ले जाने के फिराक में था। उन्होंने कहा कि पुलिस नववर्ष को देखते हुए अलर्ट पर है। बाहर से आने वाली गाड़ियों के साथ टैक्सियों की भी जांच की जा रही है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें