युवक से बरामद हुई थी 498 ग्राम चरस
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। नेशनल हाईवे कुल्लू-मनाली के बीच 15 मील में 498 ग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को फिर से अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपी को 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया। आरोपी को पहले तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली थी।
गौर रहे कि पुलिस ने 15 मील क्षेत्र में रेन शेल्टर के समीप मनोज कुमार (23) निवासी गांव फलटनाला, डाकघर बजौरा, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के कब्जे से 498 ग्राम चरस बरामद की थी। तलाशी के दौरान आरोपी से चरस बरामद हुई थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। आरोपी को अदालत से 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। संवाद