बंजार (कुल्लू)। बंजार पुलिस ने एक व्यक्ति को 610 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार देर रात बंजार पुलिस की एक टीम गांव तरगाली के पास गश्त पर थी। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति घबरा गया। शक के आधार पर जब तलाशी ली तो लेद राम (47) गांव तांदी गोहर जिला मंडी के कब्जे से 610 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।