फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत

विज्ञापन
मनाली-कुल्लू हाईवे पर दुघर्टनाग्रस्त स्कूटी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। ऊझी घाटी के तहत आने वाले रायसन के पास एक जीप ने स्कूटी चालक को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चालक की मौत हो गई। कुल्लू से मनाली की तरफ जा रही जीप ने मनाली से कुल्लू की ओर आ रहे स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे स्कूली सवार युवक लहूलुहान हो गया। इसके बाद जीप चालक ने घायल युवक को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ तेजरफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात रायसन में कैच फैक्टरी के पास एचपी 01के 3681 नंबर की गाड़ी कुल्लू से मनाली की तरफ जा रही थी। इस दौरान जैसे ही जीप रायसन में कैच फैक्ट्री के पास पहुंची तो इसने गलत दिशा में जाकर स्कूटी एचपी 34डी-6962 को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार कुशल कुमार (32), पुत्र रविंद्र सिंह निवासी गांव थरास, डाकघर हुरला, तहसील भुंतर, कुल्लू घायल हो गया। घायल को जीप चालक ने कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक घायल की मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में बयान दर्ज किए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी जीप चालक राकेश कुमार पुत्र किशन दास निवासी गांव कोसला, डाकघर वशिष्ठ, तहसील मनाली, कुल्लू के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया गया है। हादसे में युवक की जान जाने से उसके परिजन गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें