फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसोल के पास लुढ़की कार, सात पर्यटक घायल

विज्ञापन
कसोल के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क के तहत आने वाले कसोल के पास जयनाला में रविवार देर रात एक कार स्किड होकर सड़क से करीब 50 फीट नीचे लुढ़क गई। इससे कार में सवार दिल्ली और उत्तर प्रदेश के सात पर्यटक घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में घायल पर्यटकों का सीएचसी जरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद ये सभी लौट गए हैं। दिल्ली की चार लड़कियां और उत्तर प्रदेश के तीन लड़के मणिकर्ण और कसोल घूमने आए हुए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को मणिकर्ण से भुंतर की तरफ आ रही डीएल 4 सीएफ 5341 नंबर की कार जैसे ही कसोल के पास जयनाला पहुंची तो एक कुत्ता सड़क के बीचोंबीच आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए चालक ने वाहन को एक तरफ मोड़ दिया। इससे कार सड़क से करीब 50 फीट नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में दिल्ली की पूजा (22), मोनिका (25), दीक्षा (26), चेतना (25) और उत्तर प्रदेश के अहमद (26), शिमोन (25), अब्दुल (26) निवासी को चोटें आई। घायलों का सीएचसी जरी अस्पताल में उपचार करवाया। बताया जा रहा है कि खाई नहीं होने के कारण पर्यटकों की जान बच गई। भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर इससे पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि एक वाहन के स्किड होने से सात पर्यटकों को चोटें आई हैं। पर्यटकों ने जरी अस्पताल में उपचार करवाया। इसके बाद सभी पर्यटक लौट गए। उन्होंने कहा कि पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें