कुल्लू में विरोध जताकर 11 मार्च की घटना पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में 11 मार्च को एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध किया। साथ ही हमला करने वाले एसएफआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी की कुल्लू इकाई ने शनिवार को महाविद्यालय में धरना-प्रदर्शन कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। इकाई अध्यक्ष अभिनव ने बताया पुलिस ने शिमला में विद्यार्थी परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं पर एकतरफा कार्रवाई की है, जबकि एसएफआई की गुंडागर्दी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। विद्यार्थी परिषद ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस से की है। कहा कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।