फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी 14 तक लगाएगी वस्त्र बैंक

Tue, 09 Dec 2025 04:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में स्टूडेंट्स फॉर सेवा आयाम के माध्यम से महाविद्यालय प
विज्ञापन
आम जनता से जरूरतमंदों की सहायता की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वस्त्र बैंक लगाएगी। वस्त्र बैंक में जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र एकत्रित करने के अलावा उनका पात्र लोगों तक वितरण करना शामिल रहेगा। छात्र परिषद के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि 14 दिसंबर तक वस्त्र बैंक स्टूडेंट्स फॉर सेवा आयाम के माध्यम से लगाया जाएगा। इसकी सोमवार को महाविद्यालय परिसर से शुरुआत की गई। इसमें परिषद सभी विद्यार्थियों और महाविद्यालय परिवार से अपील करती है कि वे अपने घरों में रखे उपयोग योग्य वस्त्र दान कर मानव सेवा के इस कार्य में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस के अवसर पर किया जा रहा है, जो समाज में समानता, एकता और सहयोग का संदेश देता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू का संकल्प है कि सेवा कार्य जरूरतमंदों की मदद के लिए निरंतर जारी रहेगा। कहा कि यह वस्त्र बैंक भी जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें