अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने रूसा प्रणाली की खामियों को लेकर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्रों ने हस्ताक्षर के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त की। विद्यार्थी परिषद के शिवदयाल ने कहा कि रूसा की खामियों को लेकर पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है।
रूसा में विभिन्न खामियां हैं जिनकी बहाली के लिए परिषद प्रयास करने में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रवेश परीक्षा तथा परिणाम, सीबीसीएस प्रणाली, सीएसईए और फीस वृद्धि से आम छात्र परेशान हैं। इसलिए विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार व विवि प्रशासन से मांग करती है कि जल्द से जल्द इन खामियों को दूर किया जाए। अन्यथा विद्यार्थी परिषद को आंदोलन और अधिक उग्र करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेवार पूरी तरह से प्रदेश सरकार होगी।
इस दौरान अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अविनाश शर्मा, इकाई उपाध्यक्ष पहलाज ठाकुर, कुल्लू महाविद्यालय इकाई सदस्य शेर सिंह, जन्नत शर्मा, अनिल कुमार, सुमित शर्मा, आयुषी सूद, मनीषा शर्मा, रिधिमा और अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।