अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बंजार महाविद्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते
कुल्लू। एबीवीपी बंजार इकाई ने महाविद्यालय से जुड़ी विभिन्न छात्रहित की मांगों को लेकर मंगलवार को कॉलेज परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। परिषद ने विद्यार्थियों को पेश आ रही समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
एबीवीपी ने महाविद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरने, विद्यार्थियों के लिए खेल मैदान की उचित व्यवस्था करने, कक्षाओं में खराब पड़े पंखों को ठीक करवाने तथा यातायात व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। परिषद ने छात्र संघ चुनावों को भी जल्द बहाल करने की मांग की। इकाई उपाध्यक्ष दीपिका वशिष्ठ ने कहा कि बरसात के मौसम में महाविद्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर पानी भरना चिंताजनक है। संवाद