कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शिमला में हुए कथित हमले के विरोध में शनिवार को कुल्लू महाविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसएफआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संगठन पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया।
एबीवीपी कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि बीते दिन शिमला में ज्ञापन सौंपने के बाद लौट रहे कार्यकर्ताओं पर एसएफआई से जुड़े कार्यकर्ताओं ने तेजधार हथियारों से हमला किया। घटना में प्रदेश सह मंत्री सहित तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी एबीवीपी और एसएफआई के बीच विवाद हुआ था, जिसमें पुलिस प्रशासन ने केवल एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की, जबकि एसएफआई के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। एबीवीपी ने कॉलेज परिसर में एसएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई हैप्संवाद