फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एबीवीपी ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
कुल्लू महाविद्यालय में एबीवीपी कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने गत बुधवार को बीए प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया है, लेकिन परिणाम में कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की वेबसाइट के सही से न चलने से विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा है। यह आरोप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने लगाए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की लापरवाही के खिलाफ एबीवीपी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में मोर्चा खोला। एबीवीपी की कुल्लू इकाई ने प्रथम वर्ष के परिणामों में आई गड़बड़ी के विरोध में विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया। परिषद के छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
एबीवीपी इकाई अध्यक्ष एवं प्रांत सह मंत्री कुंगा देचेन ने विश्वविद्यालय प्रबंधन की नाकामियों से विद्यार्थियों को अवगत भी करवाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में 85 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं। यह कैसे संभव है। इसमें बड़े स्तर पर लापरवाही बरती गई है। विश्वविद्यालय इस गड़बड़ी का समाधान निकाल कर विद्यार्थियों को राहत प्रदान करें।
विज्ञापन

इस दौरान इकाई सचिव ऋषव ठाकुर, चांदनी, कनिश्का, समीक्षा, निशित, रमेश, मुकेश, अजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें। वहीं, जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें