जोगिंद्रनगर (मंडी)। शैक्षणिक संस्थानों में लचर शिक्षा प्रणाली और छात्र संगठन चुनाव की बहाली को लेकर एबीवीपी जोगिंद्रनगर इकाई ने मोर्चा खोल दिया है।
अगले सप्ताह से महाविद्यालयों में सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त कर मांगों के लिए प्रदर्शन किए जाएंगे। इकाई अध्यक्ष आयुष ठाकुर ने कहा कि मांगों को पूरा करवाने के लिए शनिवार को विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।
यदि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आयुष ठाकुर ने बताया कि छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए तो विद्यार्थी सड़कों में उतरकर मांग को पूरा करवाएंगे। वहीं शिक्षक और गैर-शिक्षक की भर्ती, हिमाचल यूनिवर्सिटी और सीएसके पालमपुर में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की मांग के साथ प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जाएगी। संवाद