कुल्लू में एबीवीपी के कार्यकर्ता सावन मास के दौरान खीर वाटते हुए।-संवाद
कुल्लू/भुंतर। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार कॉलेज चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई ने खीर का भंडारा लगाया। छात्र कार्यकर्ताओं ने सावन माह के पावन सोमवार पर भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं को खीर के रूप में प्रसाद बांटा।
परिषद की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
उन्होंने कहा कि भंडारे में स्थानीय नागरिकों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र हित छात्र हित और समाज हित के लिए कार्य कर रही है। इसमें परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, आढ़ती एसोसिएशन भुंतर ने भी सब्जी मंडी में खीर का भंडारा लगाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा जारी रहेगी। संवाद